Hinglish Notes: Hinglish

यदि आपको मेरा यह post अच्छा लगा तो कृपया अवश्य share कीजिये। हमारे साथ Facebook, Google+ और Twitter,blog www.hinglishnotes.in से जुड़ें। हमें Subscribe करना मत भूलिए।

Showing posts with label Hinglish. Show all posts
Showing posts with label Hinglish. Show all posts

Sunday, February 14, 2016

क्या आप जानते हैं महीनों के नाम कैसे बने ?

क्या आप जानते हैं महीनों के नाम कैसे बने ?


जनवरी: रोमन देवता 'जेनस' के नाम पर वर्ष के पहले महीने जनवरी का नामकरण हुआ। मान्यता है कि जेनस के दो चेहरे हैं। एक से वह आगे तथा दूसरे से पीछे देखता है। इसी तरह जनवरी के भी दो चेहरे हैं। एक से वह बीते हुए वर्ष को देखता है तथा दूसरे से अगले वर्ष को। जेनस को लैटिन में जैनअरिस कहा गया। जेनस जो बाद में जेनुअरी बना जो हिन्दी में जनवरी हो गया।
फरवरी: इस महीने का संबंध लेटिन के फैबरा से है। इसका अर्थ है 'शुद्धि की दावत।' पहले इसी माह में 15 तारीख को लोग शुद्धि की दावत दिया करते थे। कुछ लोग फरवरी नाम का संबंध रोम की एक देवी फेबरुएरिया से भी मानते हैं। जो संतानोत्पत्ति की देवी मानी गई है इसलिए महिलाएं इस महीने इस देवी की पूजा करती थीं ताकि वे प्रसन्न होकर उन्हें संतान होने का आशीर्वाद दें।
मार्च : रोमन देवता 'मार्स' के नाम पर मार्च महीने का नामकरण हुआ। रोमन वर्ष का प्रारंभ इसी महीने से होता था। मार्स मार्टिअस का अपभ्रंश है जो आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सर्दियां समाप्त होने पर लोग शत्रु देश पर आक्रमण करते थे इसलिए इस महीने को मार्च नाम से पुकारा गया।

Month Name
Month Name

अप्रैल : इस महीने की उत्पत्ति लैटिन शब्द 'एस्पेरायर' से हुई। इसका अर्थ है खुलना। रोम में इसी माह कलियां खिलकर फूल बनती थीं अर्थात बसंत का आगमन होता था इसलिए प्रारंभ में इस माह का नाम एप्रिलिस रखा गया। इसके पश्चात वर्ष के केवल दस माह होने के कारण यह बसंत से काफी दूर होता चला गया। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सही भ्रमण की जानकारी से दुनिया को अवगत कराया तब वर्ष में दो महीने और जोड़कर एप्रिलिस का नाम पुनः सार्थक किया गया।
मई : रोमन देवता मरकरी की माता 'मइया' के नाम पर मई नामकरण हुआ। मई का तात्पर्य 'बड़े-बुजुर्ग रईस' हैं। मई नाम की उत्पत्ति लैटिन के मेजोरेस से भी मानी जाती है।
जून : इस महीने लोग शादी करके घर बसाते थे। इसलिए परिवार के लिए उपयोग होने वाले लैटिन शब्द जेन्स के आधार पर जून का नामकरण हुआ। एक अन्य मतानुसार जिस प्रकार हमारे यहां इंद्र को देवताओं का स्वामी माना गया है उसी प्रकार रोम में भी सबसे बड़े देवता जीयस हैं एवं उनकी पत्नी का नाम है जूनो। इसी देवी के नाम पर जून का नामकरण हुआ।
जुलाई : राजा जूलियस सीजर का जन्म एवं मृत्यु दोनों जुलाई में हुई। इसलिए इस महीने का नाम जुलाई कर दिया गया।
अगस्त : जूलियस सीजर के भतीजे आगस्टस सीजर ने अपने नाम को अमर बनाने के लिए सेक्सटिलिस का नाम बदलकर अगस्टस कर दिया जो बाद में केवल अगस्त रह गया।
सितंबर : रोम में सितंबर सैप्टेंबर कहा जाता था। सेप्टैंबर में सेप्टै लेटिन शब्द है जिसका अर्थ है सात एवं बर का अर्थ है वा ं यानी सेप्टैंबर का अर्थ सातवां किन्तु बाद में यह नौवां महीना बन गया।
अक्टूबर : इसे लैटिन 'आक्ट' (आठ) के आधार पर अक्टूबर या आ ठवा ं कहते थे किंतु दसवां महीना होने पर भी इसका नाम अक्टूबर ही चलता रहा।
नवंबर : कहा गया। ग्यारहवां महीना बनने पर भी इसका नाम नहीं बदला एवं इसे नोवेम्बर से नवंबर कहा जाने लगा।
दिसंबर : इसी प्रकार लैटिन डेसेम के आधार पर दिसंबर महीने को डेसेंबर कहा गया। वर्ष का 12वां महीना बनने पर भी इसका नाम नहीं बदला।

Saturday, February 13, 2016

इन अन्य देशों में कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे valentine-day-traditions-all-around-the-world



14 फरवरी ---वैलेनटाइन डे
हर साल 14 फरवरी को पूरे विश्व में 'वैलेनटाइन डे' मनाया जाता है। भारत में इस पर्व की शुरूआत 1992 में हुई। 'वैलेनटाइन डे' संत गुरू 'वैलेनटाइन' के नाम पर मनाया जाता है। संत गुरू 'वैलेनटाइन' 269 ईसवी में शहीद हो गये थे। उन्हें 14 फ़रवरी 269 को फ्लेमिनिया में दफनाया गया था।


वैलेंटाइन डे प्यार का दिन है, प्यार करने वालों का दिन है। मोहब्बत के इजहार का दिन है, लेकिन भारत में हर साल इस दिन को मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। भले ही भारत में इस प्यार का दिन मनाने पर पूरी आजादी ना हो, लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे है जहां इस त्योहार को मनाने के लिए तैयारियां काफी पहले से शुरू हो जाती हैं। अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे सेलीब्रेट करने के अपने अलग तरीके और अपनी अलग-अलग परंपराएं हैं


इन अन्य   देशों में कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे  valentine-day-traditions-all-around-the-world 


इटली :- इटली में वैलेंटाइन डे स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग बगीचों में इकट्ठा होते हैं और संगीत का आनंद उठाते हैं। कुंवारी लड़कियों सुबह ही उठ जाती है। यहां परपंरा है कि सुबह सुबह जो पुरुष महिला को दिखा, संभवतः वो ही महिला का होने वाला पति होगा।


डेनमार्क :- 1990 से डेनमार्क में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे पर यहां पुरुष महिलाओं को एनोनिमस कार्ड भेजते हैं, जिसे जोकिंग लेटरक कहा जाता है। जिसे महिलाओं को उनके नाम का अंदाजा लगाना होता है। जो महिला भेजने वाले का नाम पहचान जाती है उसे बाद में ईस्टर एग दिया जाता है।

फ्रांस :- फ्रांस को दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह है। यहां वैलेंटाइन डे पर एक परंपरा है, जिसमें लड़के-लड़की को जोड़़ा बनाया जाता है। अगर पुरुष को महिला पसंद नहीं तो वह उसे छोड़कर दूसरी महिला को पसंद कर सकता है और जिस महिला को उसका साथी नहीं मिलता वो बॉनफायर पर उन पुरुषों के फोटो जलाती है

दक्षिण कोरिया :- दक्षिण कोरिया में हर महीने की 14 तारीख को प्यार के दिन के तौर पर सेलीब्रेट किया जाता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट्स और तोहफे देती हैं और अगले महीने 14 मार्च यानी 'व्हाइट डे' पर पुरुष महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट देते हैं।

वेल्स :- वेल्स यहां के लोग 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे मनाते है। इस मौके पर एक दूसरे को लकड़ी के चम्मच तोहफे में देते हैं इन्हें 'लव स्पून्स' कहते हैं। खास बात ये होती है कि चम्मच के डिजाइन में कोई न कोई संदेश छिपा होता है।

फिलिपीन्स :- फिलिपीन्स में भी वैलेंटाइन डे बाकी देशों की तरह ही मनाया जाता है। यहां हजारों जोड़े इसी दिन को अपना वैडिंग डे मनाने लगे हैं। यहां इस दिन लोग मॉल या दूसरे सार्वजिनक स्थानों पर एकत्रित होकर सामूहिक विवाह करते हैं।

इग्लैंड :- वैलेंटाइन :डे के मौके पर इंग्लैंड में महिलाएं अपने तकिए पर पांच बे लीफ या तेज पत्ते रखती हैं। ऐसा इसलिए ताकि जिससे उनका होने वाला पति सपने में आए।

दक्षिण अफ्रीका :- दक्षिण अफ्रीका वैलेंटाइन डे के दिन महिलाएं अपने प्रेमी का नाम अपनी आस्तीन पर टांक लेती हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े दिल को बाजुओं में बांधते हैं।

ब्राजील :- ब्राजील में फूल, चॉकलेट्स, कार्ड और तोहफों के साथ मनाया जाता है। यहां 12 जून को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां के लोग इस दिन को सेंट एंथोनी डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन कंवारी लड़कियां मनचाहा पति पाने के अनुष्ठान करती है।

जापान :-  में वैलेंटाइन डे सिर्फ पुरुष मनाते है। इस दिन महिलाएं अपने पिता, भाई, पति, दोस्त और प्रेमी को आभार प्रकट करने के लिए चॉकलेट्स देती हैं।


Fascinating Facts 
पर्व के बारे में कुछ और  रोचक बातें..

1. संत के अवशेष संत गुरू 'वैलेनटाइन' के अवशेष रोम के सेंट फ्रेक्स्ड चर्च और डबलिन (आयरलैण्ड) के स्ट्रीट कामिलैट चर्च में रखे हुए हैं।
2. विशप टर्नी को भी प्रेम का वैलेनटाइन बतलाया जाता है जो 197 ई. में सम्राट ऑरोलियन के उत्पीड़न से शहीद हो गये थे।
3. कैथोलिक विश्वकोश भी एक तीसरे सन्त वैलेनटाइन का नाम बतलाता है जिसके नाम अभी हाल में ही प्रकाशित शहीदनामा में हुआ है
4. भारत में वैलेनटाइन का प्रारंभ 1992 में हुआ लेकिन यहां के लोगों ने इस दिन को प्रेम कम नफरत ज्यादा दी।
5. इंडिया  में  कुछ  संतो  द्वारा   मातृ-पितृ-पूजन-दिवस के रूप में मनाये जाने के लिये युवकों को प्रोत्साहित किया।

6. शिव सेना और संघ परिवार के कई संगठनों ने इसे भारतीय संस्कृति पर पश्चिमी अपसंस्कृति का कुप्रभाव बताया।

7. बावजूद इसके इस दिन को प्यार करने वाले भारतीय बड़ी सादगी से अपने चाहने वालों के संग सेलिब्रेट करते हैं।

यदि आपको मेरा यह post अच्छा लगा तो कृपया अवश्य share कीजिये। हमारे साथ Facebook, Google+ और Twitter,blog  www.hinglishnotes.in  से जुड़ें। हमें Subscribe करना मत भूलिए।


कोई भी किसी बात पर क्यों सहमत होता है और किया जा सकता है?